झारखण्ड
जॉब्स & एजुकेशन इनफार्मेशन

Spread the love

झारखण्ड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा- 2023

विज्ञापन संख्या -01/2023

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (माध्यमिक शिक्षा निदेशालय), झारखण्ड, राँची के अन्तर्गत प्रयोगशाला सहायक (भौतिक शास्त्र), प्रयोगशाला सहायक (रसायन शास्त्र) एवं प्रयोगशाला सहायक (जीव विज्ञान) के पदों की संसूचित रिक्तियों के विरूद्ध नियुक्ति हेतु झारखण्ड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 के लिये ऑन-लाईन (Online) आवेदन दिनांक 05.04.2023 से दिनांक- 04.05.2023 की मध्य रात्रि तक आमंत्रित किये जाते हैं।

 

 

  • आवेदन संबंधी विस्तृत विवरणिका आयोग के वेबसाईट www.jssc.nic.in पर उपलब्ध है।
  • अभ्यर्थी विवरणिका में अंकित अर्हतानुसार एवं शैक्षणिक योग्यता तथा निर्धारित आयु सीमा के अन्तर्गत ऑन-लाईन आवेदन दे सकते हैं। 
  • आवेदन पत्र आयोग के वेबसाईट – www.jssc.nic.in पर लॉग-इन करके समर्पित किया जा सकता है।
  • दिनांक- 06.05.2023 की मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क भुगतान तथा फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने के लिए दिनांक 08.05.2023 की मध्य रात्रि तक लिंक उपलब्ध रहेगा। दिनांक 10.05.2023 से दिनांक 12.05.2023 के मध्य रात्रि तक ऑनलाईन आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आई०डी० एवं मोबाईल संख्या को छोड़कर किसी भी अशुद्ध प्रविष्टि को संशोधित करने के लिए पुनः लिंक उपलब्ध करायी जायेगी।

रिक्तियों का विवरण 

             पदनाम                                         कुल  रिक्ति 

  • प्रयोगशाला सहायक (भौतिकी शास्त्र )       -230 
  • प्रयोगशाला सहायक (रसायन शास्त्र )        -230 
  • प्रयोगशाला सहायक (जीव विज्ञानं  )          -230 
  • परीक्षा शुल्क

परीक्षा शुल्क रू.     –   100/- (सौ रूपये) 

 

  • परीक्षा शुल्क में छूट:- झारखण्ड राज्य के अनुसूचित जनजाति / अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिये परीक्षा शुल्क रू. 50/- (पचास रूपये) है। 
  • कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची के पत्रांक- 8559, दिनांक-23.10.2019 के आलोक में झारखण्ड राज्य के 40% अथवा इससे अधिक निःशक्तता वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क में छूट अनुमान्य है। 
  • झारखण्ड राज्य के स्थानीय निवासी अनुसूचित जनजाति / अनुसूचित जाति कोटि से इतर कोटि के अभ्यर्थियों द्वारा रियायती दर पर परीक्षा शुल्क भरे जाने की स्थिति में उनके आवेदन पत्र को रद्द करते हुए उनकी अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जा सकती है।
  •  बिना परीक्षा शुल्क भुगतान किये आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे और वे रद्द किये जा सकेगें। परीक्षा शुल्क अप्रतिदेय (Non Refundable) होगा।

शैक्षणिक अहर्ता ,आयु सीमा एवं अन्य जानकारी JSSC के ऑफिसियल वेबसाइट पर देखि जा सकती है |

For more details visit to official website :https://jssc.nic.in/

For Download Brochure: यहाँ क्लिक करें


Spread the love
शीर्ष के लिए स्क्रॉल करें