Agriculture and Other Allied Course: दिनांक 03.08.2024 से Counselling प्रारंभ
झारखण्ड राज्य में अवस्थित संस्थानों के Agriculture and Other Allied Course में नामांकन के लिए JCECEB के द्वारा दिनांक-28.04.2024 को JCECE (Agriculture & Other Allied Course) -2024 आयोजित किया गया था| उक्त परीक्षा में PCB, PCM एवं PCMB विषय समूहों के लिए दिनांक 17.05.2024 को जारी परीक्षाफलों के आधार पर विभिन्न पाठ्यक्रमों की सीटों पर नामांकन की अनुशंसा हेतु पहले, दूसरे एवं तीसरे चक्र ऑनलाईन साक्षात्कार दिनांक-03/08/2024 से आरंभ हो रहा है।
मेधा सह इच्छा के आधार पर परीक्षा में शामिल धनात्मक अंक धारित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के आधार पर सीटों का आवंटन किया जायेगा। नामांकन के समय अभ्यर्थियों को सीट आवंटन के अनुरूप वांछित प्रमाण-पत्र/पत्रों की मूल-प्रति आवंटित संस्थान में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
सीट आवंटन हेतु अभ्यर्थियों द्वारा पर्षद के वेबसाईट पर उपलब्ध “Click Here for All Online Counselling-2024” Link में Click कर दिये गये दिशा-निर्देशों का अनुसरण करते हुए विकल्पों को भरना है।
अभ्यर्थियों के द्वारा पाठ्यक्रम/पाठ्यक्रमों तथा संस्थान/संस्थानों को प्राथमिकता के अनुसार विकल्पों को भरना है। अभ्यर्थियों को सलाह गई है कि वे सीटों के आवंटन हेतु अधिक से अधिक वैसे विकल्पों को भरें, जिसमें वे नामांकन कराने के लिए ईच्छुक हों। आवश्यकता पड़ने पर चयनित विकल्प/विकल्पों में संशोधन / परिवर्तन करने के लिए अभ्यर्थी, संशोधन के लिये निर्धारित तिथि को पुनः Login कर संशोधन सकते हैं।
अभ्यर्थियों को साक्षात्कार शुल्क Credit Card/Debit Card/Net Banking/UPI के द्वारा भुगतान किया जाना है | GEN/EWS/BC-I/BC-II को Rs 400 तथा ST/SC/Female Candidate को Rs 250 भुगतान करना होगा, जो Non refundable होगा ।
वैसे अभ्यर्थी जो पहले एवं/या दूसरे चक्र ऑनलाईन साक्षात्कार के आधार पर नामांकन ले लेंगे तथा रिक्त बचे सीटों पर पाठ्यक्रम एवं/या संस्थान परिवर्तन कराना चाहते हैं तो वे क्रमशः दूसरे एवं/या तीसरे साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। यदि संबंधित साक्षात्कार / साक्षात्कारों में सीट पुनविंटित होता है तो उन्हें नये आवंटित पाठ्यक्रम एवं/या संस्थान में नामांकन लेना अनिवार्य होगा क्योंकि उनका पूर्व का नामांकन स्वतः रद्द हो जायेगा तथा उनके द्वारा रिक्त किये गये सीट पर किसी दूसरे अभ्यर्थी को मेधा-सह ईच्छा के आधार पर पर्षद द्वारा अनुशंसित किया जायेगा।
विभिन्न पाठ्यक्रमों के तहत प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के पहले दौर के लिए समय सारिणी
कार्य का विवरण | तिथि |
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रारंभिक तिथि | 03.08.2024 |
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की अंतिम तिथि | 08.08.2024 |
भरे हुए विकल्पों में एडिटिंग करने की तिथि | 09.08.2024 |
Provisional Seat Allotment पत्र जारी करने की तिथि | 12.08.2024 से 21.08.2024 तक |
प्रमाणपत्र/दस्तावेजों का सत्यापन एवं संबंधित संस्थान में प्रवेश | 13.08.2024 से 21.08.2024 तक |
विभिन्न पाठ्यक्रमों के तहत प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के दूसरे दौर के लिए समय सारिणी
कार्य का विवरण | तिथि |
रिक्त सीट मैट्रिक्स का प्रदर्शन | 13.09.2024 |
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रारंभिक तिथि | 13.09.2024 |
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की अंतिम तिथि | 18.09.2024 |
भरे हुए विकल्पों में एडिटिंग करने की तिथि | 19.09.2024 |
Provisional Seat Allotment पत्र जारी करने की तिथि | 22.09.2024 से 30.09.2024 तक |
प्रमाणपत्र/दस्तावेजों का सत्यापन एवं संबंधित संस्थान में प्रवेश | 23.09.2024 से 30.09.2024 तक |
विभिन्न पाठ्यक्रमों के तहत प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के तीसरे दौर के लिए समय सारिणी
कार्य का विवरण | तिथि |
रिक्त सीट मैट्रिक्स का प्रदर्शन | 24.08.2024 |
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रारंभिक तिथि | 24.08.2024 |
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की अंतिम तिथि | 29.08.2024 |
भरे हुए विकल्पों में एडिटिंग करने की तिथि | 30.08.2024 |
Provisional Seat Allotment पत्र जारी करने की तिथि | 02.09.2024 से 10.09.2024 तक |
प्रमाणपत्र/दस्तावेजों का सत्यापन एवं संबंधित संस्थान में प्रवेश | 03.09.2024 से 10.09.2024 तक |
अधिक जानकारी के लिए लिंक पर जाएं : यहाँ दबाएँ