PECE(Lateral Entry)-2024 :राज्य के पोलिटेकनिक कॉलेजों में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) द्वारा झारखण्ड के डिप्लोमा अभियंत्रण कॉलेजों में सत्र 2023-24 के पार्श्विक प्रवेश (Lateral Entry) में नामांकन के लिए एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा पोलिटेकनिक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (PECE Lateral Entry-2024) दिनांक -14.04.2024 को आयोजित की गई थी| इस परीक्षा के माध्यम से झारखण्ड राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी राजकीय पोलिटेकनिक/ निजी पोलिटेकनिक /पी०पी०पी० मोड पर संचालित पोलिटेकनिक संस्थानों में तृतीय सेमेस्टर / द्वितीय वर्ष में नामांकन लिया जाना है| साथ ही इसी परीक्षा के आधार पर उद्योग विभाग, झारखण्ड के अधीन संचालित झारखण्ड गवर्नमेंट मिनी टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर, रांची और झारखण्ड गवर्नमेंट मिनी टूल रूम & ट्रेनिंग सेंटर, दुमका एवं सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET) रांची में प्लास्टिक टेक्नोलॉजी और प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा पाठ्यक्रम में तृतीय सेमेस्टर/ द्वितीय वर्ष में नामांकन लिया जाएगा | Lateral Entry परीक्षा में सफल उम्मीदवार ऑनलाइन काउंसलिंग में सम्मिलित होंगे| ऑनलाइन काउंसलिंग की समय सारिणी प्रकार है :-
पहले दौर के ऑनलाइन काउंसलिंग की समय सारिणी
गतिविधि | दिनांक |
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रारंभिक तिथि | 16/07/2024 |
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की अंतिम तिथि | 20/07/2024 |
भरे हुए विकल्पों में एडिटिंग की तिथि | 21/07/2024 |
Provisional सीट आवंटन पत्र जारी करने की तिथि | 24/07/2024 से 31/07/2024 |
प्रमाणपत्र/दस्तावेज़ सत्यापन एवं संबंधित संस्थान में प्रवेश | 25/07/2024 से 31/07/2024 |
दूसरे दौर के ऑनलाइन काउंसलिंग की समय सारिणी
गतिविधि | दिनांक |
रिक्त सीट मैट्रिक्स का प्रदर्शन | 23/08/2024 |
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रारंभिक तिथि | 23/08/2024 |
ऑनलाइन पंजीकरण और सीट आवंटन तक च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि | 26/08/2024 |
भरे हुए विकल्पों में एडिटिंग की तिथि | 27/08/2024 |
Provisional सीट आवंटन पत्र करने की तिथि | 20/08/2024 से 06/09/2024 तक |
प्रमाणपत्र/दस्तावेज़ सत्यापन संबंधित संस्थान में प्रवेश | 31/08/2024 से 06/09/2024 तक |
तीसरे दौर के ऑनलाइन काउंसलिंग की समय सारिणी
गतिविधि | दिनांक |
रिक्त सीट मैट्रिक्स का प्रदर्शन | 3/8/2024 |
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रारंभिक तिथि | 3/8/2024 |
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की अंतिम तिथि | 7/8/2024 |
भरे हुए विकल्पों में एडिटिंग | 8/8/2024 |
Provisional सीट आवंटन पत्र जारी करने की तिथि | 11/08/2024 से 20/08/2024 तक |
प्रमाणपत्र/दस्तावेजों का सत्यापन एवं संबंधित संस्थान में प्रवेश | 12/08/2024 से 20/08/2024 तक |
इन सभी संस्थानों की सीट मैट्रिक्स नीचे के लिंक पर क्लिक कर देखी जा सकती है | विस्तृत व्योरा JCECEB के ऑफिसियल वेबसाइट https://jceceb.jharkhand.gov.in/ पर देखी जा सकती है |
ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए लिंक पर दबाएँ |
For more details about couselling
Jharkhand Government Tool Room for Academic Year 2024-25
Seat Matrix of Polytechnic under PPP Mode colleges Academic Year 2024-25
CIPET Seat Matrix for Academic Year 2024-25
PH Seat Matrix of Diploma Courses Regular for Academic Year 2024-25
For more details visit to official website : https://jceceb.jharkhand.gov.in
Click here to download : मार्ग निर्देशिका 2024
Do you want to know Govt. polytechnic in Jharkhand : यहाँ क्लिक करें